Video: नेहा सिंह राठौर के एमपी में का बा गाने को मिली मात, अब MP में धमाल बा, MP में कमाल बा गाना हुआ वायरल

Sidhi News:

Sidhi News: एमपी में का बा? गाने के जरिए मध्य प्रदेश में सियासी हलचल पैदा करने वाली नेहा सिंह राठौर को गायक प्रकाश तिवारी मधुर ने करारा जवाब दिया है। प्रकाश तिवारी मधुर (Prakash Tiwari Madhur) ने नेहा सिंह के एमपी में का बा? गाने के जवाब में एमपी में सब बा "एमपी में धमाल बा एमपी में कमाल बा" गाना लॉन्च किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया है।

दरअसल यूपी की गायिका नेहा सिंह राठौर पिछले कुछ दिनों से शिवराज सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने सीधी पेशाब कांड पर कटाक्ष करते हुए एक पोस्टर ट्वीट किया था। इसके बाद 'एमपी में का बा' गाना गाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस गाने के जरिए नेहा सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री शिवराज पर भ्रष्टाचार, आदिवासियों पर अत्याचार और कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसे लेकर बीजेपी में नाराजगी है।

Prakash Tiwari Madhur Neha Singh Rathore

गायक प्रकाश तिवारी मधुर ने एमपी में सब बा गाने के जरिए भाजपा सरकार की तारीफ की है। गायिका नेहा सिंह राठौर पर निशाना साधा है। उन्होंने एमपी में सब बा गाने का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा सब बा "एमपी में धमाल बा, एमपी में कमाल बा। उन्होंने केवल लोकगीत ही नहीं गया है। बल्कि लोकगीत गाकर नेहा सिंह राठौर को खूब खरी-खोटी भी सुनाई है। प्रकाश तिवारी ने यह भी कहा है कि जो अपने देश और राज्य का नहीं हुआ, वह दूसरे प्रदेश का क्या होगा, जिस थाली में खाते हैं। उसी थाली को छेद करती हैं। उनकी ऐसी ही रीत है, वह लोक गायिका नहीं हैं।

आपको बता दें कि प्रकाश तिवारी मधुर भी लोक गायक है जो मुंबई में रहकर काम करते हैं। नेहा सिंह राठौर के का बा गाने के विरोध में एमपी में सब बा गाना गाकर वे सुर्खियों में छाये हुए हैं।

उत्तर प्रदेश की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर मध्य प्रदेश में मुश्किलों में फंसी हुई हैं। एमपी में काबा गाने के विरोध में सतना में उनके विरोध में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों की मांग थी कि नेहा सिंह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने नेहा सिंह राठौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए। वहीं ट्विटर पर आरएसएस और पेशाब कांड को जोड़ने वाले आपत्तिजनक पोस्टर को शेयर करने के मामले में भी नेहा सिंह राठौर पर एमपी के अलग-अलग जिलों के चार थानों में मामला दर्ज हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+