MP Election 2023: सीधी सीट पर 15 साल से केदार शुक्ल का कब्जा, क्या भाजपा के गढ़ में कांग्रेस लगा पाएगी सेंध

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के सीधी सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है और यहां से केदार नाथ शुक्ल विधायक है। ब्राह्मण बाहुल्य इस क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। साल 2008 से लगातार तीन बार यहां से भाजपा जीतती आई है। करीब 2 लाख मतदाताओं वाली सीधी सीट पर जनता में राज्य सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है।

2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 49311 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 69297 वोट मिले थे। बीजेपी के केदार नाथ शुक्ल ने कांग्रेस के कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी को 19,986 वोट से हराया था।

MP Sidhi Assembly Seat

सीधी के सियासी समीकरण की बात की जाए तो पिछले 15 साल से यहां भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं 2003,1998, और 1993 में कांगेस ने जीत हासिल की। 1990 और 19985 में भाजपा तो 1980 में कांग्रेस और 1977 में जेएनपी प्रत्याशी ने चुनाव जीता था।

पिछले तीन चुनावों में भाजपा को मिली जीत से इसे भाजपा का गढ़ कहा जा रहा है। लेकिन 2008 से पहले यहां कांग्रेस भी भारी मतों से जीतती आ रही थी। अब एक बार फिर कांग्रेस जीत को लालायित है। सीधी सीट पर कब कौन बाजी मार जाए ये जनता का मूड तय करता है।

कुल मतदाता - 224062
पुरुष मतदाता - 117643
महिला मतदाता - 106418

2018 भाजपा केदारनाथ शुक्ला
2013 भाजपा केदारनाथ शुक्ला
2008 भाजपा केदारनाथ शुक्ला
2003 कांग्रेस इंद्रजीत कुमार
1998 कांग्रेस इंद्रजीत कुमार
1993 कांग्रेस पतिराज सिंह
1990 भाजपा अमर सिंह
1985 भाजपा अन्नथ सिंह
1980 कांग्रेस पतिराज सिंह
1977 जेएनपी जगन्नाथ सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+