मस्ती की पाठशाला! Video: सीधी में टीचर बच्चों के साथ कर रहे डांस, खेल-खेल में याद करा रहे पहाड़ा

सीधी जिले के बड़ेसर माध्यमिक स्कूल की दशा और दिशा दोनों ही बदल रही है। फिलहाल बच्चों के साथ बच्चा बन कर पढ़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद टीचर राजेश कुमार पांडेय के इस अलग अंदाज की हर तरफ तारीफ हो रही है।

Teacher Student Dance Study,

सीधी जिले के सरकारी स्कूल के एक शिक्षक का बच्चों के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक बच्चों के साथ डांस करते हुए पहाड़ा पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रामपुर पंचायत के बडेसर माध्यमिक स्कूल का है।

वीडियो में डांस कर रहे शिक्षक की तारीफ करते हुए बच्चे थक नहीं रहे हैं। इस टीचर ने बड़ेसर माध्यमिक स्कूल की दशा और दिशा दोनों ही सुधार दी है। वायरल हो रहे इस टीचर का नाम राजेश कुमार पांडेय है।

राजेश कुमार पांडेय सरकारी माध्यमिक स्कूल में डांस करते हुए बच्चों को खेल-खेल में पहाड़ा पढ़ा रहे हैं। जिससे बच्चे जल्दी याद कर सकें। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कारी दी कि मैंने भी वीडियो देखा है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक के द्वारा एक्टिविटी के साथ बच्चों को दुनिया (टेबल) सिखाई जा रही है। यह एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा, ऐसे ही सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को बच्चों को सिखाना चाहिए।

जिला शिक्षा अधिकारी बोले की छात्रों को सिखाने पर जोर देना चाहिए क्योंकि हमारी आगामी पीढ़ी इसी शिक्षा पर आधारित है। यदि हम अच्छी शिक्षा नहीं देंगे तो आगे आने वाले जवाने की कल्पना कैसे कर सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि जब से इस पद पर हूं लगातार सभी टीचरों सभी प्रधानाध्यापकों को मोटिवेट करता हूं। जिसे जो भी कार्य सौंपा गया है उसे पूरी निष्ठा और लगन से करना चाहिए।

यह पूरा वीडियो शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बडेसर का है। जहा के शिक्षाक राजेश कुमार पांडेय का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में टीचर बच्चों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। टीचर पांडेय बच्चों को खेल खेल में पढ़ाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+