Sidhi News: पहले कोर्ट मैरिज, फिर दूल्हा बनकर रचाने लगा दूसरी शादी, समारोह में पत्नी पहुंची और वरमाला पहनाई
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शादी के दौरान अजीब वाकया देखने को मिला। डोल कोठार में द्वारचार के बाद दुल्हन जयमाल लेकर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन वापस नहीं आया। कुछ समय इंतजार के बाद भी जब दूल्हा स्टेज पर नहीं पहुंचा तो उसकी खोज शुरू हुई। तब जाकर लोगों को पता चला कि दूल्हा द्वारचार के बाद भाग गया है। बाद में घरातीओ ने दुल्हन को स्टेज से नीचे उतारा। इसके बाद घराती बराती के बीच विवाद हो गया। मान मनोबल के बाद समझौता हुआ कि जितना खर्च हुआ है। उसका हर्जाना दूल्हे पक्ष की ओर से उठाया जाएगा। मामला, ग्राम मसुरिहा निवासी रावेंद्र की शादी डोल कोठार की रहने वाली ज्योति के साथ हो रही थी।
जानकारी अनुसार तिलकोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सीधी शहर के चकदही रोड़ शक्ति पैलेस गुरुवार को बरात पहुंची थी। बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद द्वारचार भी संपन्न हुआ।

घराती दुल्हन पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूल्हा पहले ही एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका था। जिसको बिना बताए हुए दूसरी शादी करने पहुंचे थे। पहली शादी की सूचना दूल्हे के पिता को भी थी लेकिन उन्होंने इसे छिपाया था। द्वारचार के बाद जब जयमाल की तैयारी शुरू हुई तो दोनों पक्षों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। जिसके बाद दूल्हा चोरी छिपे मोटरसाइकिल से पत्नी के साथ फरार हो गया।
दुल्हन के पिता के अनुसार तिलकोत्सव से लेकर अभी तक पूरा खर्च 6 लाख 50 हजार के लगभग हुआ। तिलक में होटल बुक किया गया था। लास्ट में समझौता हुआ कि पुलिस के पास यह घटना नहीं जाने दिया जाए। दुल्हन पक्ष का जितना खर्च हुआ है वह पूरा खर्च दूल्हे के पिता वापस कर देंगे। लड़के का पिता इस समझौते पर राजी हो गया। तब जाकर पटना शांत हुआ। मामला पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दूल्हा और दुल्हन के पिता ने 100 रुपए के स्टॉम्प पेपर में नोटरी कराकर समझौता किया गया है। दुल्हन के पिता ने जानकारी दी कि अभी तक उसके 6 लाख 50 हजार रुपए खर्च हुए हैं। जिसके बाद दूल्हे के पिता पैसे वापस किए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद ही घटना शांत हुआ।
लड़के पक्ष के तरफ से रावेंद्र गुप्ता द्वारा ज्योति गुप्ता को चेक नबंर 376601 केनरा बैक सीधी के माध्यम से खाता धारक गणेश प्रसाद गुप्ता यूनियन बैक आफ इंडिया टिकरी को एनईएफटी किया गया है। उक्त दोनो पक्षो के द्वारा आपस मे बैठकर हस्ताक्षर करके समझौता किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications