Sidhi News: सीधी के छुहिया घाटी में 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 30 यात्री घायल
Sidhi News:
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार देर शाम सीधी से सतना जा रही यात्री बस छुहिया घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और 40 फीट गहरी खाई में जा समाई। इस घटना में करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जबकि 12 गंभीर रूप से घायल लोगों को रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी अनुसार तेज रफ्तार बस का ब्रेक फेल होने की वजह से 40 फीट गहरी खाई में जा समाई। इसमें कुल 30 यात्री घायल हुए हैं। सीधी जिला प्रशासन ने घटना में घायल हुए लोगों की सूची जारी कर दिया है।

यह पूरा मामला रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत छुहिया घाटी का है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर साकेत मालवीय, एसडीएम शैलेश मिश्रा, एसडीओपी विवेक गौतम मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।
पिपरांव पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम सतना से सीधी आ रही बस छुहिया घाटी में अचानक ब्रेक फेल होने की चलते 40 फीट नीचे गहराई में जा समाई। गनीमत रही कि बस पेड़ों से टकराते हुए बस 40 फीट गहराई पर ही गिरी। अगर ये सीधे नीचे गिरती तो बड़ी घटना हो सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications