गुजरात के सूरत में छह मंजिला इमारत ढही, मध्य प्रदेश के दो भाइयों समेत 5 मजदूरों की मौत

Surat Building Collapse: गुजरात के सूरत में छह मंजिला बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे में मध्य प्रदेश के सीधी जिले के पांच मजदूरों की मौत हो गई है।दर्दनाक हादसे में परासी गांव के दो सगे भाई और उनके रिश्तेदार दो सगे भाइयों की मौत हो हुई है।

दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही परासी और दियाडोल गांव में मातम छाया गया है। अपनों को खोने के गम में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने सूरत के स्थानीय सांसद से बात कर मृतकों का शव सीधी पहुंचाने के लिए शव वाहन की व्यवस्था करवाई है।

idhi 5 Labour died In Surat Building Collapse

सूरत पुलिस के जानकारी अनुसार घटना सचिन पाली गांव के डीएन नगर सोसायटी में शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे हुई। 6 मंजिला इमारत में कई कपड़ा मजदूर और उनके परिवार रहते थे। बिल्डिंग के करीब 30 घरों में से लगभग 5 में लोग रहते थे। हादसे में मारे गए ज्यादातर फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर थे, जो वहां किराए पर रहते थे।

सूरत में हुए हादसे की सूचना मिलते ही गांव से लेकर प्रशासनिक लेवल पर भी हड़कंप मच गया है। घटना की भनक लगते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मृतकों के गांव पहुंच गए हैं। फिलहाल मजदूरों के शवों को वापस गांव लाने की तैयारी की जा रही है।

सीधी के इन लोगों की हुई मौत
1- शिवपूजन केवट, पिता शौखीलाल केवट, निवासी दियादोल, पोस्ट मझौली, जिला सीधी मध्य प्रदेश
2- प्रवेश केवट, पिता शौखीलाल केवट, निवासी दियादोल, पोस्ट मझौली, जिला सीधी मध्य प्रदेश
3- अभिलाष केवट, पिता छोटेलाल केवट, कोटमा टोला मझौली, जिला सीधी मध्य प्रदेश
4- हीरामणि केवट, पिता बंभोली केवट, निवासी परासी, पोस्ट टिकरी, जिला सीधी मध्य प्रदेश
5- लालजी केवट, पिता बंभोली केवट, निवासी परासी, पोस्ट टिकरी, जिला सीधी मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+