Siddharthnagar News: टैंपो और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो की मौत,6घायल
सिद्धार्थनगर जिले के उसका थाना क्षेत्र के उसका- बृजमनगंज मार्ग पर स्थित कंचनपुर गांव के पास सोमवार को टैंपो व पिकअप की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में दो की मौत हो गयी जबकि छह घायल हो गये।
Siddharthnagr News: सिद्धार्थनगर जिले के उसका थाना क्षेत्र के उसका- बृजमनगंज मार्ग पर स्थित कंचनपुर गांव के पास सोमवार को टैंपो व पिकअप की जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में दो की मौत हो गयी जबकि छह घायल हो गये।गंभीर रुप से घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। जान गंवाने वालों में एक बच्चा व एक युवक शामिल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के जोतपुर गांव निवासी सागर (30) ने बताया कि वह पत्नी रेनू (26), पुत्री शिवानी (11), पुत्र शिवांश नौ माह के साथ उसका थाना क्षेत्र के बरदहा गांव में छठ मनाने के लिए आया था। घर लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे में उसे तो मामूली चोट आई है, लेकिन पुत्र की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी और बेटी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।उसका बाजार की शारदा ने बताया कि वह पति के सुभाष व पुत्र के साथ लेहड़ा देवी दर्शन करने जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया । इस हादसे में पति सुभाष की मौत हो गयी।
इस हादसे में बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर गांव निवासी शाह मोहम्मद,उसका थाना क्षेत्र के बसावपुर गांव निवासी चालक अरविंद को मामूली चोट आई है। छह लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि मांग बेटी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।एसओ उसका राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications