'मैं पहले से हूं शादीशुदा, दोबारा नहीं...', दूल्हे के गले में वरमाला डालने से पहले बोली दुल्हन
'मैं पहले से हूं शादीशुदा, दोबारा नहीं...', दूल्हे के गले में वरमाला डालने से पहले बोली दुल्हन
सिद्धार्थनगर, जून 23: खबर उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक दुल्हन ने स्टेज पर दूल्हे के गले में वरमाला डालने से इनकार कर दिया। जी हां...वरमाला डालने से इनकार करने पर बराती ही नहीं, घराती भी दंग रह गया। तो वहीं, अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

दुल्हन की मानें तो वह पहले से शादीशुदा है और दोबारा से शादी नहीं करना चाहती। इसलिए उसने दूल्हे के गले में वरमाला डालने से इनकार कर दिया। दुल्हन की यह बात सुनकर बराती ही नहीं हर कोई दंग रह गया। इससे दूल्हा पक्ष के लोग भी नाराज गए। हालांकि, मान-मनौवल की बात चली, लेकिन बरात पक्ष बिना शादी किए ही लौट गया। वहीं, इस वाक्य को लेकर लोग तमाम तरह की बातें कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात धूमधाम के साथ बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों के आव भगत के साथ स्वागत करने में लगे हुए थे। शहनाई गूंज रही थी और महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। द्वाराचार की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन को स्टेज पर जयमाल के लिए ले जाया गया।
इस दौरान स्टेज पर भरी महफिल के बीच अचानक दुल्हन ने वरमाला डालने से इनकार दिया। दुल्हन बोली कि मेरी शादी हो चुकी है दोबारा नहीं करेगी। दुल्हन की इस बात को सुनकर घराती और बाराती दोनों पक्ष के लोग अवाक रह गए। लड़की को घरवालों के साथ रिश्तेदारों ने भी समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इधर लड़की के रवैये को देखकर लड़के पक्ष वाले भी नाराज हो गए और बिना शादी किए ही रात में ही बारात लेकर वापस घर चले गए।
इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इस तरह के किसी मामले की तहरीर भी नहीं मिली है। रात में स्टेज पर दुल्हन की ओर से शादी से इनकार करने का घटनाक्रम मंगलवार दिनभर इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। घटना को लेकर लोग तमाम तरह की बातें कर रहे थे हालांकि घर-परिवार वाले अभी पूरे मामले पर खामोश हैं।












Click it and Unblock the Notifications