Siddharthnagar News:डिप्टी सीएम ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण,अधिकारियों को दिया निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को सिद्धार्थनगर के मिठवल ब्लाक स्थित सीएचसी तिलौली व कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किय।इस दौरान उन्होंने सीएचसी पर कमियां पाय

सिद्धार्थनगर,25सितंबर: उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को सिद्धार्थनगर के मिठवल ब्लाक स्थित सीएचसी तिलौली व कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किय।इस दौरान उन्होंने सीएचसी पर कमियां पायी ।संबंधित अधिकारियों को सुधार करने का निर्देश दिया।आशा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का घेराव किया।

deputy
जानकारी के मुताबिक,सीएचसी पर एक्सरे व अल्ट्रा साउंड मशीन संचालित नहीं हो रही थी। प्रयोगशाला में पर्याप्त उपकरण नहीं थे। वहीं निरीक्षण के बाद वापस आते समय अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अस्पताल गेट पर धरना दे रहीं आशाओं ने उन्हें घेर लिया और विभिन्न मदों में छह माह से बकाया धनराशि के भुगतान की बात कहीं। उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ वीके अग्रवाल को निर्देशित किया कि तत्काल इनकी समस्याओं का समाधान कर हमे सूचित करें।15 मिनट के निरीक्षण के बाद वह महोखवा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पर पहुंचे। पोखरे के बगल से होकर गए कच्चे मार्ग का उच्चीकरण कर अविलम्ब ठीक कराने के लिए जिला अधिकारी संजीव रंजन को निर्देशित किया। विद्यालय परिसर में जलजमाव देख उसे अविलम्ब सही करने को कहा।

विद्यालय में पहुंच कर छात्राओं से मुलाकात किया। उनसे स्कूल की व्यवस्था के बारे में बिंदुवार पूछा। खाना कैसा मिलता है। सोने व रहने की व्यवस्था कैसी है। पढ़ाई ठीक होती है कि नहीं आदि पर छात्राओं ने संतोष जनक जवाब दिया। परिसर में चल रहे अतिरिक्त भवन के निर्माण की भी जांच किया और कार्य गुणवत्तापूर्ण करने को कहा। 20 मिनट के निरीक्षण उपरांत वह समोगरा गांव पहुंचे। यहां कंपोलिट विद्यालय में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया।उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों संग प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण को सुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+