उमा भारती के बाद भाजपा की सहयोगी पार्टी के विधायक बोले- ऐसा लगता है भगवान राम सिर्फ भाजपा के ही हैं

सिद्धार्थनगर। अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम से भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल-एस के विधायक चौधरी अमर सिंह ने इस कार्यक्रम में पिछड़े, अनुसूचित जातियों और जनजातियों को वंचित रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि भगवान राम सिर्फ भाजपा के ही हैं।' बता दें, इससे पहले भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती कह चुकी हैं कि राम का नाम अयोध्या या बीजेपी के बाप की बपौती नहीं है। ये सबकी है, जो बीजेपी में हैं या नहीं हैं।

apna dal s mla amar singh alleges dalits kept away from ram mandir bhoomi poojan

अपना दल-एस के विधायक ने कही ये बात

सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ सीट से अपना दल-एस के विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा, 'मुझे एक चीज सोचने पर विवश होना पड़ा है कि राम जन्मभूमि के आंदोलन में जिन लोगों ने संघर्ष किया, उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। उनको वंचित किया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए जो ट्रस्ट बनाया गया है उसमें भी पिछड़े वर्गों अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को दरकिनार किया गया है। ऐसा लगता है कि प्रभु श्री राम संपूर्ण सनातन धर्म के नहीं बल्कि सिर्फ सत्तारूढ़ भाजपा के ही हो चुके हैं।

राष्ट्रपति कोविंद को क्यों नहीं बुलाया गया

विधायक ने कहा कि कहा, 'अगर ऐसा नहीं होता तो इस धार्मिक मंच पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए था। हमें याद है कि शुरू में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति बूटा सिंह ने मंदिर का शिलान्यास किया था, जबकि वह अनुसूचित जाति के थे।' यही नहीं विधायक ने पीएम मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि जितनी जल्दबाजी मंदिर निर्माण के शिलान्यास की है, उतनी तेजी गरीबों को रोजगार आवास और पेंशन देने में भी दिखानी चाहिए थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+