Up News: सोता रह गया परिवार, डिप्टी रेंजर ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मार ली गोली
सोमवार तड़के करीब पांच बजे जब उनका परिवार घर में सो रहा था। उस समय डिप्टी रेंजर राम मनोहर ने आंगन में अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में तैनात डिप्टी रेंजर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। डिप्टी रेंजर राम मनोहर गिरण्ट रेंज में तैनात थे। हालाँकि अभी तक गोली मारकर आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चल सका है। पूरा मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा रेन्ज का बताया जा रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सर्विस रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है।

आंगन में सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली
बता दें कि सोमवार तड़के करीब पांच बजे जब उनका परिवार घर में सो रहा था। उस समय डिप्टी रेंजर राम मनोहर ने आंगन में अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास रह रहे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वह विभागीय ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर परेशान चल रहे थे। वहीं हरदत्त नगर गिरंट में तैनात डिप्टी रेंजर राम मनोहर सरोज की तैनाती 2007 में वन दरोगा के रूप मे हुई थी।
विभागीय ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर थे परेशान
आपको बता दें कि मृतक डिप्टी रेंजर राम मनोहर मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले थे। उनकी पहली पोस्टिंग भिनगा रेंज में हुई थी। प्रमोशन के बाद उन्हें हरदत्त नगर गिरंट में बतौर डिप्टी रेंजर तैनात किया गया था। जबकि उनका परिवार भिनगा रेंज कार्यालय में बने सरकारी आवास में रह रहा था। वह हरदत्त नगर गिरंट रेंज से भिनगा आते जाते थे। उन्होंने कई बार भिनगा स्थित दोनो रेंज में से कहीं भी तैनाती का अनुरोध भी किया था। लेकिन विभागीय कारणों से उन्हें तैनाती नहीं मिल पा रही थी। जिसको लेकर वह परेशान थे।

Recommended Video

सभी पहलुओं की जांच जारी
वहीं घटना की जानकारी होने पर आसपास रह रहे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों के साथ एसपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एएसपी प्रवीण यादव ने बताया कि सुबह डिप्टी रेंजर ने खुद की सरकारी राइफल से गोली मार कर मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications