Shravasti: अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार की इनोवा पेड़ से टकराई, 6 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
एक परिवार जो अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव जा रहा था, रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं 9 लोग अभी भी ज़िंदगी की जंग लग रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में आज सुबह नेशनल हाईवे 730 पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमे एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जानकारी अनुसार इनोवा कार में 15 लोग सवार थे जिसमे से 6 लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं इस सड़क हादसे में हुई जनहानि पर सीएम योगी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

कार का टायर फटने से हुआ हादसा, 6 की मौत
बता दें कि श्रावस्ती में आज सुबह नेशनल हाईवे 730 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक इनोवा कार जो लुधियाना से इकौना की ओर आ रही थी तभी उसका टायर फटा और वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे इनोवा कार में बैठे हुए मासूम समेत 15 लोगों में से 6 लोगों की अस्पताल ले जाते समय दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं इस हादसे में सीएम ऑफिस की तरफ से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना भी की गई है।

Recommended Video

अंतिम संस्कार में शिरकत करने आ रहे थे
दरअसल, घटना श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना श्रावस्ती के नेशनल हाईवे 730 के सीताद्वार के सोनराई गांव के पास की है, जहां पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। सभी मृतक और घायल लुधियाना पंजाब से अपने घर करमोहना गाँव अपने पिता भगवती प्रसाद की अंतिम संस्कार में शिरकत करने आ रहे थे। इस हादसे में शैलेंद्र कुमार हीरा 30 वर्ष, मुकेश कुमार 28 साल, अमित गुप्ता वीरू 8 साल, पुत्तीलाल उर्फ अर्जुन 25 साल, रामा देवी 42 साल, हरीश कुमार 42 साल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं अन्य 9 लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications