Shravasti: सवारियों से भरी इनोवा कार पेड़ से टकराई, 6 लोगों की गई जान..8 लोग हुए घायल
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार के पास एक इनोवा कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में महिला बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Shravasti Accident News: दर्दनाक हादसे की खबर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से सामने आई है। यहां सवारियों से भरी एक इनोवा कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही इकौना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह हादसा इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इनोवा कार लुधियाना से सवारियां लेकर इकौना क्षेत्र के करमोहना तेंदुआ पंडित आ रही थी, तभी एनएच-730 पर पेड़ से टकरा गई।
इस भीषण हादसे छह सवारियों की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य मे जुटी है।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच रेफर किया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications