Shravasti Accident: श्रावस्ती में कार और टेंपो के बीच भीषण टक्कर, 5 लोगों की गई जान, कई घायल
Shravasti Accident News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से सामने आई है। यहां शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह हादसा श्रावस्ती जिले के नेशनल हाईवे-730 पर हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक तेज रफ्तार जाइलो कार और यात्रियों से भरे टेंपो के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इतना ही नहीं, पुलिस ने कब्जे में लिए शवों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें, यह दुर्घटना श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के मोहनीपुर के पास हुई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, ज़ाइलो कार तेज़ रफ़्तार से जा रही थी, तभी उसने टेंपो को टक्कर मार दी।
इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। इकौना थाने के इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार दुबे अपनी टीम के साथ राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वाहनों में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और अस्पातल में भर्ती कराया। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई।
वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पहले ही चार एम्बुलेंस बुला ली थीं, जिससे घायलों को चिकित्सा देखभाल के लिए सीएचसी इकौना ले जाया गया। इस दुखद घटना में मारे गए लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। मारने वालों में श्रावस्ती और बस्ती जिले के होने की संभवना है।












Click it and Unblock the Notifications