श्रावस्ती में तेंदुए ने सात साल की मासूम बच्ची को बनाया निवाला, महीने में हुई दूसरी घटना
Shravasti News, श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक बार फिर आदमखोर तेंदुए ने खेत में शौच करने गए एक मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मत गया। सूचना पर डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक बच्चे को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है।

मामला श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के धर्मन्ता पुर गांव की है। यहां एक मासूम बच्ची शौच के लिए खेतों पर गई थी। तभी तेंदुए ने मासूम बच्ची विमला (7) पुत्री राम तीरथ पर हमला कर दिया। जिसके चलते बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। मासूम प्राथमिक विद्यालय धर्मनतापुर में कक्षा एक की छात्रा है। बता दें कि तेंदुए का महीने में ये दूसरा हमला है। इससे पूर्व में 10 दिनों पहले भी एक बच्ची की तेंदुए के हमले से मौत हो चुकी है।

सूचना मिलने पर जिला अधिकारी दीपक मीणा तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव व वन विभाग के डीएफओ ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बच्ची के परिवार में कोहराम मचा गया। जिला अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जो सहायता राशि शासन द्वारा निर्धारित की जाएगी वो राशि लड़की के परिजनों को शीघ्र मुहैया कराई जाएगी। बताया कि तेंदुए को पकडने के लिए वन कर्मियों को लगाया जाएगा। वहीं, तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीण खौफजदा है।












Click it and Unblock the Notifications