Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल में 265 करोड़ का वजीफा घोटाला, 7-8 आरोपियों की गिरफ्तारी पर CBI की तलवार, 3 धरे

शिमला. हिमाचल प्रदेश में करीब 265 करोड़ रुपए का वजीफा घोटाला दिनों दिन तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में 3 अभियुक्तों को पकड़ा जा चुका है, जबकि 7-8 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। तीन आरोपियों को आज सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

Rs 265 crore scholarship scam busted in Himachal Pradesh, 3 arrested By CBI

सीबीआई के प्रवक्ता आर. के. गौड के मुताबिक, बीती 8 जनवरी को सभी आरोपियों शिक्षा विभाग के पूर्व अधीक्षक अरबिंद राजटा, के सी ग्रुप के वाइस चेयरमेन हितेश गांधी और सेंटर बैंक आफ इंडिया के हेड केशियर एस. पी सिंह को फिर से सीबीआई कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अब इस घोटाले में संलिप्त सात से आठ आरोपियों की गिरफ्तारी और होनी है। ये गिरफ्तारियां सीबीआई कराएगी। सीबीआई की करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप को फर्जी बैंक खातों और फर्जी एंट्री के माध्यम से हड़पने वाले कई शिक्षण संस्थानों पर नजर है। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के पूर्व अधिकारियों सहित स्कॉलरशिप ब्रांच में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी। शिक्षा विभाग के भी कुछ अधिकारी और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+