कुल्लू में प्राइवेट बस खाई में लुढ़की, एक की मौत 36 घायल
Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में आज हुए सड़क हादसे में एक प्राइवेट बस के गहरी खाई में गिरने से बस सवार की मौत हो गई। जबकि 36 लोगों को चोटें आई हैं। हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एक प्राइवेट बस जो कि लहौल स्पिती के केलंग से कुल्लू आ रही थी। एक बड़े हादसे का शिकार हो गई है। शुरुआती तौर पर हादसे में एक बस सवार की मौत और 36 लोगों के चोटें लगने की सूचना है। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा हुआ है और राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, लगघाटी के शालंग में निजी बस खाई में गिरी है। बस में सवार एक शख्स की मौत हुई है, और 36 लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस कालंग से कुल्लू आ रही थी। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।









Click it and Unblock the Notifications