बरेली से हिमाचल आए मां-बेटे की भयानक सड़क हादसे में मौत, खड़े ट्रक में मार दी कार

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं, जो हिमाचल घूमने आये थे। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये स्थानीय अस्पताल में लाया गया है।

mother and son died in an accident

मिली जानकारी के मुताबिक ऊना चंडीगढ़ हाइवे पर तेज गति से जा रही एक कार सोमवार को उस समय हादसे का शिकार हो गई,जब कार देहलां इलाके से निकल रही थी। कार यहां सड़क के किनारे खड़े ट्रक से इस कदर टकराई कि कार के परखच्चे उड़ गये। कार में बैठी महिला ने मौका पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की आवज सुनकर पास पड़ोस के लोग जमा हो गये। उन्होंने महिला को बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों को कार से निकालने में लोगों का कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं कार चालक जो महिला का बेटा था,उसे तुरंत ऊना अस्पताल लाया गया। लेकिन इससे पहले कि उसका इलाज शुरू होता तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी।

mother and son died in an accident

मृतकों की पहचान ममता पत्नी मुकेश और साहिल पुत्र मुकेश निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मां बेटा पालमपुर में एक धार्मिक डेरे में सत्संग सुनने के बाद वापिस बरेली जा रहे थे। कि रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज रफ्तार व नींद की झपकी सड़क हादसे का कारण रही होगी। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+