7 साल की मासूम से दो सगे भाइयों ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सात साल की बच्ची से सगे भाईयों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

minor girl physically attacked by two brothers in himachal pradesh

किराए पर रहता था बच्ची का परिवार

जानकारी के मुताबिक, जिन आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हीं के घर में बच्ची का परिवार किराए पर रहता है। बीती रात महिला पुलिस थाना में आईपीसी की धारा-376 डी के अलावा पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज करने के तुरंत बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

निर्भया के दोषियों को फांसी

बता दें, निर्भया के चारों दोषियों को 20 मार्च की सुबह फांसी दे दी गई। इसी के साथ देश का करीब सवा 7 साल के बाद उसे इंसाफ मिला। जिस बर्बरता के साथ निर्भया संग हैवानियत हुई, उससे किसी की भी रूह कांप जाए। चारों दरिंदों- मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को तिहाड़ जेल में पवन जल्‍लाद ने फांसी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+