हिमाचल प्रदेश बना देश का दूसरा 'खुले में शौच से 'मुक्त राज्य
इससे पहले 2005 में सिक्किम बन चुका है खुले में शौच से मुक्त राज्य।
शिमला। सिक्किम के बाद हिमाचल प्रदेश देश का दूसरा 'खुले में शौच से मुक्त राज्य' बन गया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डी की मौजदूगी में राज्य सरकार ने इस बात का ऐलान किया है।

शुक्रवार को शिमला में एक कार्यक्रम आयोजित कर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि राज्य के सभी 12 जिले में खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य को खुले में शौच से मुक्त बनाने की कोशिश 100 फीसदी कामयाब हो गई है।
इससे पहले देश में सिक्किम ही खुले में शौच से मुक्त राज्य है। केंद्र सरकार के हर घर में शौचालय और स्वच्छता अभियान जैसी मुहिम को हिमाचल के खुले में शौच मुक्त राज्य बनने से बड़ी सफलता मिली है।
समय से पहले ही हासिल किया लक्ष्य
राज्य के मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए सरकार, प्रशासन और राज्य की जनता को बधाई दी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जनता के सहयोग से ही इतना बड़ा काम मुमकिन हो पाया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि 31 मार्च 2017 तक हिमाचल को खुले में शौच मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे 28 अक्टूबर सरकार और जनता के सहयोग से 28 अक्टूबर को ही पूरा कर लिया गया।
सिक्किम को 2005 में ही खुले में शौच मुक्त राज्य घोषित कर दिया गया था। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश के बाद अब केरल का नंबर है। केरल को 1 नवंबर को खुले में शौच मुक्त राज्य (ओडीएफ) घोषित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications