Virbhadra Singh: पीएम मोदी ने जताया वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख, हिमाचल में 3 दिन का राजकीय शोक
Virbhadra Singh: पीएम मोदी ने जताया वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख, हिमाचल में 3 दिन का राजकीय शोक
शिमला, 08 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वीरभद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, आज सुबह करीब 3:40 पर शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वीरभद्र सिंह, पिछले दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे। तो वहीं, अब पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

Recommended Video
हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'श्री वीरभद्र सिंह जी का लंबा राजनीतिक जीवन था। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।'
राहुल और प्रियंका गांधी ने भी जताया दुख
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी दुख व्यक्त किया। उन्होंने वीरभद्र सिंह को बड़ा नेता बताया। राहुल गांधी ने कहा, 'उनके द्वारा लोगों और कांग्रेस पार्टी की सेवा एक अतलनीय उदाहरण है। उसके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। हम उसे मिस करेंगे।' वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा, 'राजनीति में विशालकाय पर्वतों सा कद रखने वाले व देवभूमि हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि'
तीन दिन का घोषित हुआ राजकीय शोक
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के सम्मान में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक तीन दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर जनक राज ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और यहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
23 अप्रैल से चल रहा था इलाज
मंगलवार को वीरभद्र सिंह की स्थिति नाजुक जरूर थी लेकिन स्थिर थी, लेकिन आज सुबह उनका देहांत हो गया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में वीरभद्र सिंह का 23 अप्रैल से इलाज चल रहा था। बता दें, वीरभद्र सिंह 13 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि 23 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन शिमला पहुंचने पर उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद फिर से उन्हें इंदिरा गांधी मेडकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
छह बार रह चुके है प्रदेश के सीएम
वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, वह 9 बार विधायक रह चुके हैं और पांच बार सांसद और छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह सोलन जिले के आर्की विधानसभा सीट से विधायक थे। बता दें कि गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर को शिमला में उनके आवास होलीलाज लाया गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications