स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों पर हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह का विवादित बयान...

स्वाइन फ्लू से प्रदेश में हो रही मौतों पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसा होता रहता है। ये सामान्य बात है। ऐसा वहां ही होता है जहां पर ज्यादा आबादी रहती है।

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस विवाद हो सकता है। उन्होंने कहा कि बड़ी जनसंख्या वाले राज्यों में स्वाइन फ्लू से मौत सामान्य बात है।

स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों पर हिमाचल के CM का विवादित बयान

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से अब तक दो मौतें

स्वाइन फ्लू से प्रदेश में हो रही मौतों पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसा होता रहता है। ये सामान्य बात है। ऐसा वहां ही होता है जहां पर ज्यादा आबादी रहती है। वीरभद्र सिंह ने हमीरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए ये बातें कहीं। बता दें कि बुधवार को शिमला आए एक पर्यटक की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र से आए इस पर्यटक की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। शिमला में डॉक्टरों ने इस पर्यटक की जांच के बाद बताया कि उसकी मौत स्वाइन फ्लू से हुई है।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर रमेश चंद ने बताया कि अविनाश पाटिल की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हुई है। हिमाचल प्रदेश में एक हफ्ते के अंदर स्वाइन फ्लू की वजह से ये दूसरी मौत हुई है। इससे पहले पिछले गुरुवार को कांगड़ा जिले के देहरा इलाके में 65 वर्षीय एक मरीज की मौत भी इसी बीमारी से हुई थी। स्वाइन फ्लू से राज्य में दो मौतों के बाद जब प्रदेश के मुख्यमंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया माना जा रहा है कि उस पर विवाद हो सकता है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+