Money laundering case: आईजीएमसी में इलाज के बाद लौटे पूर्व CM वीरभद्र सिंह, अब 22 फरवरी को होंगे हाजिर

Shimla news, शिमला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब पटियाला हाउस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में 22 फरवरी को हाजिर होंगे। वीरभद्र सिंह इन दिनों स्वाइन फलू की चपेट में आ गए। उन्हें दो दिन शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल किया गया उसके बाद मंगलवार शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अपनी बीमारी के चलते मंगलवार को वीरभद्र सिंह अदालत में पेश नहीं हो पाए।

former cm virbhadra singh discharge from igmc in shimla

सीबीआई की विशेष अदालत में वीरभद्र सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दायर नहीं हो सका। वीरभद्र सिंह की ओर से अदालत में पेशी में छूट की अर्जी दायर की गई ,उसके बाद अदालत ने अगली पेशी मुकर्रर की। लिहाजा अब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में 22 फरवरी को आरोप पत्र दाखिल होगा। हालांकि इस मामले के दूसरे आरोपी प्रेम राज के खिलाफ मंगलवार को आरोप निर्धारित हो गए हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने प्रेम राज को आरोप पत्र सौंप दिया है।

बता दें कि अब इस मामले में मुख्य आरोपी वीरभद्र सिंह और उनके एलआइसी एजेंट आनंद चौहान के खिलाफ भी आरोप निर्धारित होने हैं। वीरभद्र सिंह की पत्नी व पूर्व कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह, सेब के आढ़ती चुन्नी लाल, वीरभद्र सिंह परिवार के कारोबारी मित्र वाक्कामूल्ला चंद्रशेखर के खिलाफ सात जनवरी को ही आरोप निर्धारित हो चुके हैं।

सीबीआई की शुरुआती जांच में पाया गया कि वीरभद्र ने 6.1 करोड़ रुपए की संपत्ति बनाई है। इसके बाद ईडी ने वीरभद्र सहित उनके परिवार के खिलाफ धन शोधन जांच के सिलसिले में पिछले साल 5.6 करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति भी जब्त की थी। उधर वीरभद्र सिंह इस मामले को दिल्ली हाईकोर्ट भी ले गये हैं। उन्होंने ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। लेकिन पिछली पेशी के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के जज केस से अलग हो गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+