इंजीनियरिंग की टॉपर मोदी से मांग रही है इच्छा मृत्यु!
शिमला। ये खबर पीड़ा और दर्द से भरी हुई हैं। एक होनहान छात्रा जिसका भविष्य उज्जवल था, जो देश की तरक्की में भागीदार बन सकती थी वो आज मौत मांग रही है। जी हां दो दशक से जोड़ों के रोग से पीड़ित एक युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वेच्छा से मरने की स्वीकृति मांगी है। इंजीनियरिंग में टॉपर रह चुकी युवती सीमा का दुख देख आपके आंखों से आंसू झलक पड़ेंगे। सीमा पिछले 25 सालों से जोड़ों के दर्द से जूझ रही है। उसका ये दर्द अब उसके लिए मौत की वजह बनता जा रहा है। हालात ये है कि अब वह न ही चल सकती है और न उठ सकती है। सीमा को बीमारी ने इस कदर घेर लिया है कि वह अब वह अपने हाथों से खाना भी नहीं खा सकती है।

ऐसे में अपनी कष्ट भरी जिंदगी से सीमा ने मौत को गले लगाना बेहतर समझा है। वो अपने लिए मौत मांग रही है। सीमा ने इससे पहले पूर्व भाजपा सरकार के समय भी मरने की इच्छा जताई थी। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पालमपुर के पूर्व विधायक के माध्यम से सीमा को इलाज के लिए करीब 9 लाख रुपये की सहायता दी थी।
सरकारी मदद भी तो आस जगी। सीमा का इलाज चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में करवाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं है। अब युवती की हालत आए दिन बिगड़ रही है। देखभाल करने वाली सीमा की माता भी बिस्तर पर हो गई है। ऐसे में अब सीमा की देखभाल करने में भी उसकी मां असमर्थ है। अब जब वो पूरी तरह असहाय हो गई है तो वो अपने लिए इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।
सीमा ने पीएम नरेन्द्र मोदी से इच्छा मृत्यु मांगी है। सीमा की गुहार के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार सुगर में उनके घर मिलने पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वो सीमा के इलाज के लिए सरकार से बात की जाएगी। इस मसले को प्रधानमंत्री से भी उठाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications