कर्ज न चुकाने पर धर्मशाला में 17 होटलों को बैंक का अधिग्रहण नोटिस, व्यवसायी बोले- सरकार बचाए
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कर्ज का भुगतान न करने पर 17 होटलों को एक निजी बैंक से अधिग्रहण नोटिस प्राप्त हुआ। जिसमें कहा गया कि, रकम न चुकाने के एवज में प्रॉपर्टी पर कब्जा किया जा सकता है। यह नोटिस मिलने पर होटल मालिकों में खलबली मच गई है। होटल व्यवसायियों ने इस मामले में सरकार से मदद की गुहार लगाई है। होटल व्यवसायी चाहते हैं कि, सरकार आर्थिक तौर पर मदद मुहैया कराए। साथ ही बैंक के नोटिस से बचाया जाए।

एक होटल व्यवसायी विवेक महाजन ने कहा, "हम खुद तंगी झेल रहे हैं क्योंकि कोरोनाकाल में होटल 2 साल से बंद थे। हिमाचल प्रदेश सरकार की सबवेंशन योजना से हमें कोई लाभ नहीं मिला। हम सीएम से अनुरोध करते हैं कि केंद्रीय वित्त मंत्री से होटल उद्योग के लिए एक योजना शुरू करने का आग्रह करें।"

वहीं, धर्मशाला में 17 होटलों को अधिग्रहण नोटिस पर बोलते हुए जिला पर्यटन अधिकारी पृथ्वी पॉल सिंह ने कहा, "इस मामले के बारे में हम राज्य सरकार को सूचित करेंगे। सरकार ही इस पर अंतिम निर्णय लेगी।"













Click it and Unblock the Notifications