प्रधानमंत्री मोदी की रैली में 35 छात्रों को ले जा रही बस हादसे का शिकार
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मशाला में होने जा रही रैली में भाग लेने के लिये कोचिंग सेंटर के छात्रों को ले जा रही एक बस आज हादसे का शिकार हो गई। जिससे करीब 35 छात्रों को चोटें लगी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिला कांगड़ा के लंज इलाके के एकलव्य कंप्यूटर सेंटर के 35 छात्रों को लेकर धर्मशाला जा रही प्राइवेट बस लंज के पास पलट गई जिससे 35 छात्रों को चोटें लगी हैं। घायलों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर लंज में इलाज के लिये लाया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया।

हिमाचल की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल के पूरा होने के अवसर पर धर्मशाला में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली आयोजित हो रही है। हिमाचल की पूरी सरकार धर्मशाला में डटी है जिससे धर्मशाला भाजपामय हो गया है। सरकार ने रैली को कामयाब करने के लिये पूरी ताकत झोंक दी है।
ये भी पढ़ें- हिमाचल में दो भयंकर सड़क हादसे, खाई में कार गिरने से 4 पर्यटक की मौत, बस पलटने से 36 लोग घायल












Click it and Unblock the Notifications