बिना वेतन के सेना में भर्ती होकर लेंगे बदला, PM को खून से लिखी चिट्ठी

शामली। यूपी में जनपद शामली के कोतवाली के कैराना के दर्जनों लोगों ने खून से चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर वीर शहीदों की शहादत का बदला लेने की मांग की है। कस्बे वासियों ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि उन्हें बिना वेतन के सेना में भर्ती किया जाए, ताकि वह अपने वीर शहीदों का बदला खून से चुकता कर सके। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Youth wrote letter ot PM Modi after pulwama attack

देश के जवानों की शहादत पर पूरे हिंदुस्तान में प्रदर्शन हो रहा है। आतंकियों की कायर हरकत पर देश में मुस्लिम समाज भी आक्रोशित है। कैराना में मुस्लिम समाज के लोगों ने पीएम मोदी को अपने खून से चिट्ठी लिखकर सेना में भर्ती करने की मांग की है। इनका कहना है कि वे बगैर वेतन के सेना में भर्ती होकर आतंकियों और पाकिस्तान से शहीदों का बदला लेना चाहते हैं। पुलवामा में देश के वीर जवानों की शहादत के बाद कभी पलायन के लिए मशहूर हुए कैराना से भी देशभक्ति की हुंकार भी निकल रही है।

Youth wrote letter ot PM Modi after pulwama attack

कैराना के मोहल्ला खैलकलां निवासी खलील फरीदी और मोहल्ला अंसारियान निवासी सलीम ने आतंकवाद के खिलाफ देश को एक धागे में पिरोने वाली जवानों की शहादत से इन्हें गहरा आघात पहुंचाया है। कस्बे के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने खून से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। खून से लिखी चिट्ठी के माध्यम से सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने लिखा कि वे बगैर वेतन के देश की सेना में भर्ती होकर अपने भाइयों की हत्या का बदला लेने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+