Shamli News: दामाद की जान को खतरा, मां बोली- बेटी उठा सकती है सोनम रघुवंशी जैसा खतरनाक कदम

Shamli Latest News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां अपनी ही बेटी के खिलाफ पुलिस चौकी पहुंची। महिला ने रोते हुए अधिकारियों को बताया कि उसे डर है, उसकी बेटी अपने पति के साथ वही कर सकती है जो सोनम रघुवंशी ने किया है।

मां ने दावा किया कि जिस तरह इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी पत्नी सोनम का नाम सामने आया है, वैसे ही उसकी बेटी भी अपने पति की जान ले सकती है। महिला द्वारा पुलिस से ऐसी शिकायत किए जाने के बाद वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

shamli woman files complaint against daughter

मीडिया रिपोर्ट की माने तो महिला द्वारा पुलिस चौकी में अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि साहब! मेरी बेटी का चाल-चलन ठीक नहीं है। मुझे डर है कि वो अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे दामाद के साथ कुछ गलत कर सकती है।

पड़ोसी से है महिला के प्रेम प्रसंग

मामला शामली के चौसाना इलाके के अलीपुर गांव का है। आप है कि यहां की रहने वाली एक विवाहित महिला के पड़ोस के युवक से संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि शादी को 12 साल हो चुके थे, लेकिन हाल ही में महिला ने अपने पति से दूरी बनाकर प्रेमी से नजदीकी बढ़ा ली।

पति ने जैसे ही इस रिश्ते की जानकारी ससुराल वालों को दी, महिला के मायके वाले उसे मेरठ लेकर चले गए। लेकिन महज पांच दिन बाद ही वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। घर वालों ने काफी खोजबीन किया उसके बाद उन्हें पूरी जानकारी हुई।

आरोप है कि बुधवार रात महिला अचानक अपने पति के घर लौट आई। पति का आरोप है कि महिला ने प्रेमी और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में तोड़फोड़ की और देवर को पीटा। पूरे घर में जमकर हंगामा मचाया गया, जिससे आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।

महिला की जिद थी कि अब वह इसी घर में रहेगी, जबकि पति ने उसे साफ तौर पर कहा कि वह वापस चली जाए। विवाद बढ़ने पर पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद महिला के पति और मां दोनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

महिला के पति ने भी की है सुरक्षा की मांग

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को 'रिस्ट्रेन' कर दिया है, यानी अब दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा या धमकी नहीं दे सकते। साथ ही महिला के पति ने अपनी सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल या पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+