राशन देने के बहाने घर में घुस गया डीलर, महिला को अकेला पाकर किया रेप
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में लॉकडाउन के दौरान महिला से रेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि राशन डीलर राशन देने के बहाने महिला के घर पहुंचा और उसको अकेला पाकर रेप की घटना को अंजाम दे डाला। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। डरी-सहमी महिला ने ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राशन डीलर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

राशन देने के बहाने घर में घुसा
मामला शामली के कांधला थाना क्षेत्र का है। राशन डीलर विनोद की दुकान पर मोहल्ले की ही महिला राशन लेने पहुंची। विनोद ने महिला से कहा कि वह उसके घर पर ही राशन भेज देगा। शाम को राशन डीलर विनोद महिला के घर राशन देने के बहाने पहुंच गया। इसके बाद उसने घर में घुसकर महिला को अकेली पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

लॉकडाउन की वजह से पंजाब में फंसा है पति
पीड़िता के मुताबिक, उसका पति पंजाब में मेहनत मजदूरी का काम करता है। लॉकडाउन से पहले पैसे लेने के लिए गया था, लेकिन अचानक लॉकडाउन होने से वहीं पर फंस गया। वह घर पर अकेल रहती है। राशन डीलर विनोद राशन घर पर पहुंचाने के बहाने घर में घुसा और जबरन उसका रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राशन डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी शामली विनीत जायसवाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बरेली में बेटी से रेप के बाद हत्या
बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी में बीते 29 मार्च को हुई बच्ची की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची से पहले रेप किया गया फिर उसके बाद उसका गला घोंट दिया गया। वहीं पुलिस को मामले से भटकाने के लिए आरोपित पिता ने पड़ोसी पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications