Shamli: करनाल की नाबालिग किशोरी के साथ मदरसे में दुष्कर्म, वीडियो वायरल कर सुनाई आपबीती, मौलाना फरार
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में स्तिथ एक अवैध मदरसे में नाबलिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी करनाल की रहने वाली है। वहीं आरोपी फरार हो गया है। जानकारी अनुसार इस मदरसे में 100 से ज्यादा छात्राएं पढ़ रही हैं। अधिकारीयों ने मदसरे में पहुंचकर इन छात्राओं के बयान भी लिए हैं। इस मामले में कई बड़े खुलासे भी हुए हैं।
वीडियो वायरल कर सुनाई आपबीती
बता दें कि करनाल की रहने वाली किशोरी ने वीडियो वायरल कर शामली के एक मदरसे के मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और आरोपी मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि जब उसने मौलाना की हरकतों का विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया। मौलाना उसके साथ गलत हरकत करता रहा। नाबालिग मदरसे से निकलना चाहती थी, लेकिन मौलाना उसे बाहर नहीं निकलने देता था।

इस मामले की सूचना जब बाल कल्याण समिति करनाल को मिली तो टीम शामली पहुंची, जिनके समक्ष पीड़ित नाबालिग ने आपबीती बयां की। इसके बाद टीम नाबालिग को अपने साथ करनाल ले आई, जहां उसका मेडिकल कराने के बाद महिला थाने में शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली।
मौलाना फरार, तलाश में कई जगह दबिश
इसके बाद आरोपी मौलाना की तलाश में करनाल पुलिस शामली में दबिश देने पहुंची। लेकिन मौलाना तब तक फरार हो चुका था। वहीं अब करनाल पुलिस ने शामली पुलिस से भी आरोपी को पकड़ने के लिए सहयोग मांगा है। उधर, जिला दिव्यांग सशिक्तकरण अधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई छात्राओं के बयान लिए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई का भी इंतजार है।
अन्य छात्राओं के लिए बयान
वहीं डीएम और एसपी के निर्देश पर एसडीएम और सीओ ने मदरसे में पहुंचकर छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। छात्राओं ने अन्य के साथ यौन उत्पीड़न की बात से इनकार किया है। फिर भी जांच की जा रही है। यहां पर 100 से अधिक छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। जांच के दौरान मदरसे का रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला है। रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। साथ ही स्थानीय पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। जल्द आरेापी मौलवी को पकड़ने का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications