Love Jihad : युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर की शादी, हकीकत सामने आने पर युवती ने दी जान

उत्तर प्रदेश के शामली में लव जिहाद का मामला सामने आया है। समीर नाम के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू युवती के साथ शादी की। पति की हकीकत सामने आने के बाद युवती ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमे उसने समीर की काली करतूतों को बयां किया था। मृतका की भाभी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रही है। उन्होंने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम शामली ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश संबंधित पुलिस थाने को दे दिए हैं। डीएम ने जल्द से जल्द मामले की जानकारी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

3 महीने पहले किया था सुसाइड

3 महीने पहले किया था सुसाइड

युवती हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली थी। युवती ने 3 महीने पहले सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट के मुताबिक, युवती की दोस्ती समीर अहमद पुत्र जमील निवासी शामली से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम बढ़ता गया और दोनों ने एक दूसरे के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। 5 साल से दोनों एक दूसरे के साथ रह रहे थे।

5 साल तक धोखे में रखा, कई बार कराया अबॉर्शन

5 साल तक धोखे में रखा, कई बार कराया अबॉर्शन

मृतका की भाभी ने आरोप लगाया कि समीर ने उसकी नंद को 5 साल तक धोखे में रखकर उसका कई बार गर्भपात व शारीरिक शोषण किया। यही नहीं, उसकी फोटो व गंदी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। वह कई बार पैसे भी ऐंठ चुका था। इसके बाद समीर अपनी पत्नी को छोड़कर झिंझाना में आकर रहने लगा। पत्नी झिंझाना पहुंची, तो उसे पति के मुस्लिम होने का पता चला। सदमे में आकर उसने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा था कि समीर नाम के युवक ने हिंदू बनकर उसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी की। इसके बाद फोटो और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

डीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

डीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

सुसाइड नोट मिलने के बाद मृतका के परिजन शामली पहुंचे और समीर का पता लगाया। परिजनों के मुताबिक, समीर झिंझाना कस्बे के मौहल्ला सेदमीर का रहने वाला है और मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखता है। मृतका की भाभी ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी समीर के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, डीएम शामली ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश संबंधित पुलिस थाने को दे दिए हैं और जल्द से जल्द मामले की जानकारी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+