अविवाहित बताकर दरोगा ने रचाई महिला सिपाही से शादी, पहली पत्नी का फोन आने पर खुला राज
शामली। यूपी पुलिस में तैनात एक दरोगा ने खुद को अविवाहित बताकर एक महिला सिपाही के साथ धोखे से शादी की। यह बात जब महिला सिपाही को पता चली तो उसने आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पीड़िता ने दरोगा के खिलाफ धोखे से शादी करने और यौन शोषण किये जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इस मामले में तीन महीने पहले दरोगा को निलंबित किया गया था जो हाल ही में फिर से बहाल हुआ है। अब पुलिस इस मामले में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

मंदिर में की थी शादी
बिजनौर जिले की रहने वाली महिला सिपाही की ओर से दर्ज कराए गए मुदकमे में कहा गया कि लविंक त्यागी नाम के दरोगा ने अपनी सहारनपुर पोस्टिंग के दौरान खुद को अविवाहित बताकर उससे 2015 जुलाई में मंदिर में शादी की। शादी के बाद जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी दरोगा ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया, लेकिन वह गर्भपात कराने के लिए तैयार नहीं हुई। बाद में जब उसकी डिलीवरी हुई तो उसे बताया गया कि उसे मृत बच्चा पैदा हुआ था।

पहली पत्नी का फोन आने पर खुला भेद
पीड़िता का कहना है कि एक दिन आरोपी का फोन घर पर रह गया, फोन पर एक महिला की कॉल आई और उसने खुद को दरोगा की पत्नी बताया तब उसे पता चला कि दरोगा ने उसके साथ धोखाधड़ी कर शादी की। पहली पत्नी से दरोगा के दो बच्चे बताए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान वह दोबारा गर्भवती हुई तो दरोगा के बदले व्यवहार को देखकर वह मातृत्व अवकाश लेकर अपने मायके चली गई। वर्ष 2017 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

आरोपी दरोगा दे रहा है धमकी
इस दौरान उसकी पोस्टिंग शामली जनपद में हो गई। पीड़िता का आरोप है कि अब दरोगा खुद और अन्य लोगों से फोन कराकर उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पूरे मामले की जांच पूर्व में एसपी शामली ने सीओ कैराना को सौंपी थी। जांच में दरोगा पर लगे आरोप सही पाए जाने पर उसे 21 अप्रैल 2019 को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन तब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। पीड़िता का कहना है कि 30 जून को दरोगा ने उसे फिर धमकी दी और कहा कि उसका निलंबन आदेश निरस्त हो गया है और वह अब डयूटी पर है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली।

क्या कहना है थाना प्रभारी का
कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर महिला सिपाही की तरफ से दरोगा लविंक त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications