शामली: दुबई से आई महिला को कोरोना वायरस की आशंका, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
शामली। कोरोना वायरस की आशंका के चलते एक महिला को शामली के राजकीय चिकित्सालय में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों द्वारा महिला की जांच करते हुए जांच के सैंपल लेकर लखनऊ के लिए भेजे गए हैं। महिला को आईसोलेशन वार्ड में कड़ी निगरानी के बीच रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला निवासी एक महिला ने सांस लेने में दिक्कत, खांसी और बुखार के चलते कमजोरी होने की शिकायत के चलते कोरोना वायरस होने की आशंका के चलते जिला अस्पताल में दिखाया गया था। चिकित्सकों ने महिला की जांच की और उसको हायर सेंटर पर जांच कराने की सलाह दी। महिला में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले थे, लेकिन एहतियात के तौर पर देर रात महिला को राजकीय चिकित्सालय में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। महिला की जांच करते हुए सैम्पल लेकर लखनऊ के लिए भेजे गए हैं। महिला को वार्ड में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों की टीम परामर्श दे रही है। इस दौरान महिला से किसी भी व्यक्ति या परिवार के सदस्यों को मिलने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से आईसोलेशन वार्ड के बाहर दो महिला पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि एक महिला कुछ दिन पूर्व दुबई गई थी, जिसकी जांच करने पर शक हुआ तो उसको आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सैम्पल लेकर जांच को भेज दिए गए है। कोरोना वायरस के जो लक्षण खासी, बुखार और दमा है तो एहतियात के तौर पर ऐसे सभी व्यक्तियों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग भ्रामक सूचनाऐं फैला रहे हैं उनको समाज में डर का माहौल नहीं बनाना चाहिए। शामली जनपद में अभी तक कोरोना का कोई केस नहीं है। जो महिला भर्ती की हुई है उसको भी एहतियात के तौर पर ही भर्ती किया गया है, जहां तक उम्मीद है शायद यह नेगेटिव ही आएगा।












Click it and Unblock the Notifications