इस मछली को खरीदने के लिए क्यों लाखों रुपए देने देने को तैयार हैं लोग?

शामली। यूपी के शामली जिले में एक मछली ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। जैसे ही इस मछली के बारे में लोगों को जानकारी हो रही है, लोग मछली देखने पहुंच रहे हैं। यही नहीं लोग मछली को खरीदने के लिए 5 लाख रुपए तक की कीमत लगा चुके हैं।

allah writer fish in uttar pradesh shamli

मछली के पेट पर लिखा है 'अल्लाह'

शामली के कैराना में रहने वाले शबाब अहमद मछली पालन का काम करते हैं। उनके पास एक ऐसी मछली है, जिसके पेट पर उर्दू में 'अल्लाह' लिखा हुआ है। शबाब के मुताबिक, करीब 8 महीने पहले वह इस मछली को लेकर आए थे। एक्वेरियम में जैसे-जैसे यह मछली बड़ी हो रही है, उसके पेट पर पीले रंग में 'अल्‍लाह' लिखा नजर आने लगा है। शादाब ने बताया कि जब से यह मछली उनके घर में आई है, तब से उनके परिवार में काफी तरक्‍की हुई है।

ज्यादा कीमत का इंतजार

शबाब ने बताया कि इस अनोखी मछली के साथ एक्वेरियम में अन्य 10 मछली भी पल रही हैं। सभी मछलियां इस अनोखी मछली से छोटी हैं। वहीं, अल्लाह का नाम लिखी हुई अनोखी मछली आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिसकी वजह से शबाब के घर पर अनोखी मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई हैं। इस अनोखी मछली की कीमत शामली निवासी हाजी राशिद खान नाम के व्यक्ति ने 5 लाख रुपए लगाई है। शबाब अभी इस मछली की ओर ज्यादा कीमत का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+