शाहजहांपुर: ड्राइविंग सीख रहे युवक ने 7 लोगों पर चढ़ाई कार, महिला की मौत, छह घायल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में कार सीख रहे एक युवक ने सात लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

woman died and six others injured after car hitting in shahjahanpur

कार चलाना सीख रहा था युवक

घटना थाना निगोही क्षेत्र के कस्बे की है, जहां नत्थू नाम का एक युवक खरीदी गई नई कार चलाना सीख रहा था। बताया जा रहा है कि कार सीख रहे युवक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार की स्पीड बढ़ने से वह रास्ते के किनारे चल रहे सात लोगों के ऊपर चढ़ गई।

महिला की मौत, छह घायल

इस हादसे में हाशमीन नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। लोगों को टक्कर मारने के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां हाशमी नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+