शाहजहांपुर: चोरों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने कहा- पुलिस ने मारपीट कर घरों में लगाई आग

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एसओजी टीम और स्थानीय पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस की टीम चोरी के आरोप में चोरों को पकड़ने के लिए गांव मे दबिश देने गई थी। ग्रामिणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर पुलिस की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने जमकर हवाई फायरिंग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घरों मे घुसकर आग लगा दी। जमकर तोड़फोड़ की है। फिलहाल, पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरी घटना

क्या है पूरी घटना

घटना थाना मिर्जापुर क्षेत्र के इस्लामनगर गांव की है। यहां फर्रुखबाद जिले की एसओजी और मिर्जापुर थाने की पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। दरअसल, फर्रुखाबाद में एक चोरी की घटना हुइ थी, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली थी कि चोर इस्लामनगर गांव के रहने वाले हैं। बुधवार को जब एसओजी और पुलिस की टीम ने गांव पहुंची तो वहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

पथराव कर आरोपियों को छुड़ाया

पथराव कर आरोपियों को छुड़ाया

पुलिस दो आरोपियों को पकड़कर ले जा रही थी, जिसको ग्रामीणों ने पथराव कर छुड़ा लिया। ग्रामीणों ने पथराव करके पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ी। भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति को काबू में किया गया।

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोप

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस जबरन बेगुनाह लोगों को पकड़कर ले जा रही थी। घरों में घुसकर आग लगा दी, जिससे घर में रखा सामान राख हो गया। घर के अंदर महिलाओं और पुरूषों से मारपीट की गई। एसपी ग्रामीण का कहना है कि पुलिस की टीम गांव गई थी, जहां ग्रामीणों ने सरकारी कार्य मे बाधा डाली थी। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+