यूपी: इस गांव में न पक्की सड़क, न पक्की नाली और नहीं है एक भी शौचालय, 'नेता वोट मांगने न आएं'
Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव करीब आते ही अब जनता ने चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी देना शुरू कर दी है। यूपी के शाहजहांपुर में एक गांव ऐसा है जहां न तो पक्की सड़क है न ही पक्की नाली और न ही पीने का साफ पानी। इतना ही नहीं इस गांव में एक भी शौचालय नहीं है।

सारे ग्रामीण हैं नाराज
इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि इस गांव में कोई भी नेता वोट मांगने न आए। दरअसल ये माजरा थाना निगोही के कल्याणपुर गांव। जहां ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। उसका कारण है कि यहां के नेताओं के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक इस गांव में पक्की सड़क नहीं बनी है। एक भी पक्की नाली नहीं है। पीने के लिए साफ पानी भी नहीं है और एक भी शौचालय नहीं है।

महिलाएं बाहर करती हैं शौच
इस गांव की महिलाओं को आज भी खुले में शौच करने के लिए जाना पड़ता है। गांव वालों को काफी शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। इसलिए ग्रामिणों ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है।

'बहिष्कार कर सबक सिखाना है'
ग्रामीण रामकिशोर का कहना है कि जब-जब चुनाव करीब आते हैं। इस गांव मे नेताओं का आना शुरू हो जाता है। हम उन नेताओं के कहने में आ जाते हैं। इसलिए अपना कीमती वोट देकर उन नेताओं को सिर पर बैठा लेते हैं। जीत जाने के बाद जब हम लोग विकास के लिए जाते हैं। तो वहीं नेता हमें पहचानते नहीं हैं। इसलिए अब इस गांव में नेताओं का आना मना है। इस बार चुनाव बहिष्कार करके नेताओं को सबक सिखाना है।
शाहजहांपुर लोकसभा सीट के बारे में विस्तृत से जानिए












Click it and Unblock the Notifications