शाहजहांपुर सीट पर सपा को लगा झटका, बीनू सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर वापस लिया जिपं अध्यक्ष पद का पर्चा
शाहजहांपुर सीट पर सपा को लगा झटका, बीनू सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर वापस लिया जिपं अध्यक्ष पद का पर्चा
शाहजहांपुर, जून 29: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में तेजी से समीकरण बदल रहे हैं। राजनीतिक पार्टी अपनी रणनीति से एक दूसरी पार्टी के नेताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में लगी हुई है। तो वहीं, शाहजहांपुर सीट पर समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शाहजहांपुर सीट से सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बीनू सिंह आज यानी मंगलवार 29 जून को अचानक भाजपा में शामिल हो गई है।
Recommended Video

बीनू सिंह ने उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही बीनू सिंह अपना पर्चा वापस भी ले लिया। बता दें, शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से ममता यादव और समाजवादी पार्टी से बीनू सिंह मैदान में थीं। लेकिन बीनू सिंह के आज भाजपा ज्वाइन कर लेने से ममता सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का कहना है कि सपा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से खुश थीं, जिसके चलते आज वह बीजेपी में शामिल हो गईं। हालांकि, बीनू सिंह ने कैमरे के सामने कुछ नहीं बोला। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि सपा प्रत्याशी प्रशासन के दबाव में आ गई, जिसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। नेताओं ने भाजपा पर सत्ता के दुरूपयोग का भी आरोप लगाया है।
पीलीभीत में सपा प्रत्याशी ने ज्वाइन की बीजेपी, वापस लिया नामांकन
पीलीभीत जिले में समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। यहां एक नाटकीय घटनाक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी प्रत्याशी स्वामी प्रवक्ता नंद ने भाजपा ज्वाइन कर ली। यही नहीं, उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ जाकर कलक्ट्रेट से अपना नामांकन भी वापस ले लिया है। अब भाजपा प्रत्याशी डॉ दलजीत कौर का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना लगभग तय है।












Click it and Unblock the Notifications