9 दिन से लापता 2 नाबालिग बहनें नहीं मिलीं, परिजनों ने 5 बार थाने के चक्कर काटे, IPS ने कहा- मैं खोजूंगी
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दो नाबालिग बहनें घर से लापता हो गईं। बच्चियों के परिवार ने पास के गांव के दो युवकों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। बच्चियों को लापता हुए 9 दिन बीत चुके हैं। लेकिन थाने की पुलिस ने अभी तक किसी तरह की कोई कार्यवाई नहीं की है। परिजन थाने में पांच बार गुहार लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटे। जिसके बाद उन्होंने महिला एसपी से अपनी बेटियों को बरामद करने की गुहार लगाई।

परिजन जिस एसपी से मिले, वह एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम हैं। अपर्णा आईपीएस अधिकारी रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वे बेटियों को खोजने में मदद करेंगी। यह घटना थाना कटरा क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की 17 और 15 साल की दो नाबालिग सगी बहने बीते तीन जुलाई को घर से गायब हो गई थीं। परिवार ने आसपास से लेकर रिश्तेदार के घर तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद परिवार को सूचना मिली कि उसी ही जाति के दो युवकों बच्चियों को बहला-फुसलाकर भगा ले गए है। उसके बाद परिवार ने युवकों के परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने परिवार से काफी अभद्रता की। इसके बाद परिवार ने पुलिस का सहारा लेने का मन बनाया।

बच्चियों का पिता थाने गया तो थाने की पुलिस ने टरका दिया। ऐसे ही परिवार ने थाने के एक के बाद एक पांच चक्कर लगाए। लेकिन 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने पीङित परिवार एफआईआर दर्ज नहीं की और न हीं बच्चियों को ढूंढने की कोशिश की। थाने से मिलने की मदद की आस खत्म होने के बाद पीङित परिवार ने एसपी ग्रामीण से मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामिण ने परिवार को थाने पहुंचने की फरमान सुनाकर थानेदार से फोन पर बात कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
पीङित परिवार की मानें तो पिछले 9 दिन से बच्चियों को ढूंढा जा रहा है, लेकिन उनका कोई कुछ पता नहीं चल सका। थाने की पुलिस से काफी उम्मीदें थी कि बच्चियों को तलाश करेंगे। लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिल सकी। इसलिए आज एसपी से मिलने के लिए आए थे। लेकिन एसपी नहीं मिले। एसपी ग्रामीण से बात हुई तो उन्होंने जल्द न्याय दिलाने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications