लूट के पैसों से काठमांडू में अय्याशी करना चाहता था MBA पास युवक, पहुंचा जेल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने सात लाख रुपए की लूट का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने लुटेरों के पास अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा एमबीए कर चुका है और लूटी गई रकम से काठमांडू जाकर अय्याशी करना चाहता था। पकड़े गए तीनों लुटेरों को जेल भेज दिया है।

मुनीम से लूटे थे सात लाख रुपए

मुनीम से लूटे थे सात लाख रुपए

दरअसल, चौक कोतवाली के खोया मंडी के पास दो दिन पहले गल्ला व्यापारी के मुनीम से सात लाख रुपए की लूट गई थी। भीड़भाड़ वाले इलाके और दिनदहाड़े लूट से पुलिस के लिए चुनौती हो गई थी। एसपी एस चिनप्पा के मुताबिक, जांच में पता चला कि गल्ला व्यापारी अजय शर्मा को एक सरिया व्यापारी उज्जाम से सात रुपए लेना थे। दो दिन पहले ही उज्जाम ने पैसे देने की बात की और गल्ला व्यापारी अजय से अपने मुनीम को भेजने की बात की।

ऐसे रची थी लूट की साजिश

ऐसे रची थी लूट की साजिश

मुनीम जब सरिया व्यापारी के पास पहुंचा तो उसने सात लाख रुपए मुनीम को दे दिए, लेकिन दूसरी तरफ से सरिया व्यापारी ने अपने दो साथियों को पैसे की लूट के लिए लगा दिया था। जैसे ही मुनीम खोया मंडी के पास पहुंचा तभी दो बदमाश जावेद और कुलदीप ने मुनीम को घेर लिया और तमंचे के बल पर स्कूटी छीनकर फरार हो गए। स्कूटी की डिग्गी में ही पैसे रखे थे। इस घटना का खुलासा आसपास लगे सीसीटीवी के जरिए हुआ। जिस रूट से बदमाश लूट करके भागे थे उस रूट पर लगे सीसीटीवी में उनके फुटेज आए थे। उसी आधार पर पुलिस ने सरिया व्यापारी समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पूछताछ में चौंका देने वाला खुलासा हुआ।

काठमांडू में ऐश करना चाहता था युवक

काठमांडू में ऐश करना चाहता था युवक

पूछताछ मे लुटेरों ने बताया कि लुटेरा कुलदीप एमबीए कर चुका है। उसकी पत्नी टीचर है। लूट की घटना को अंजाम सिर्फ दिया था, क्योंकि वह इस पैसे से काठमांडू में ऐश करना चाहते थे। एसपी एस चिनप्पा ने बताया कि खुलासा सीसीटीवी की मदद से ही हो पाया है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वह अपनी मिल, दुकानों के बाहर सीसीटीवी जरूर लगवाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+