दस साल के मासूम बच्चे को मारकर उसी की टी-शर्ट से फंदे पर लटका दिया, पूरा गांव आक्रोशित

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक दस साल के बच्चे की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। गांव के बाहर मुड़िया के अंदर बच्चे के टी-शर्ट से ही मासूम को फांसी के फंदे पर लटकाया गया। शव मिलने के बाद ग्रामिणों में भारी आक्रोश है। वहीं परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

ten year old boy found hanged in the village

घटना थाना बंडा के मुड़िया छावन की है। यहां के रहने वाले राजेश का 10 साल का बेटा अमरजीत बीती रात घर से गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। गांव के बाहर बनी मुड़िया के अंदर उस बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव के आसपास स्थिति को देखते हुए आंशका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या की गई है। बच्चे ने टी शर्ट पहन रखी थी। हत्या के बाद हत्यारों ने बच्चे की टी-शर्ट से ही उसको फांसी के फंदे पर लटका दिया।

ten year old boy found hanged in the village

सुबह ग्रामिणों की नजर मुड़िया के अंदर फांसी के फंदे पर लटके बच्चे के उपर पड़ी। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। हत्या से ग्रामिणों मे भारी आक्रोश है। साथ ही दहशत भी है। भारी पुलिस बल गांव मे तैनात कर दिया है। पुलिस लगातार गांव वालों से पूछताछ कर रही है। सीओ प्रवीन कुमार यादव का कहना है कि बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव से पूछताछ के अलावा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+