शाहजहांपुर: दवा व्यापारी ने पूरे परिवार के साथ लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

शाहजहांपुर, जून 06: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के चार सदस्यों के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। मरने वालों में 12 साल का बेटा और 6 साल की बच्ची भी शामिल है। इस खौफनाक कदम के पीछे आर्थिक तंगी और कर्ज की बात सामने आई है। बता दें कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

Shahjahanpur News: four people of same family extreme step, suicide note recovered

यह घटना शाहजहांपुर जिले के चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा इलाके की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, अखिलेश गुप्ता (42) मेडिकल का काम करते थे। सोमवार को मोहल्ले वालों ने जब घर से किसी को बाहर निकलते नहीं देखा तो अंदर जाकर देखा। छत पर परिवार का मुखिया अखिलेश गुप्ता मकान के जाल से लटके हुए मिले। उनकी पत्नी रेशु (40) ग्रिल से फंदे पर लटकी हुई थी। वहीं, 12 साल का बेटा शिवांक (12) खिड़की की ग्रिल से तो 6 साल की बच्ची अर्चिता (6) भी खिड़की की ग्रिल से लटकी हुई थी।

घर के अंदर का नजारा देखकर पड़ोसी दंग रहे गए और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी वजह निकल कर सामने आ रही है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

एसपी एस आनंद ने कहा कि आशंका है कि दंपति ने पहले अपने दोनों बच्चों को अलग-अलग फांसी पर लटकाया और उसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के पीछे आर्थिक लेन-देन का मामला है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे आगे कार्रवाई की जायेगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+