शाहजहांपुर की लापता छात्रा का सुराग मिला! आखिरी बार इस जगह से किया था मां को कॉल

Recommended Video

    स्वामी चिन्मयानंद पर लगे आरोपों पर प्रियंका ने भाजपा को घेरा, कहा- यूपी की लड़कियां सब देख रही हैं

    शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को जांच में पता चला है कि लड़की अपने घर से एक लड़के के साथ दिल्ली के द्वारका गई है। लड़की ने द्वारका के पास से अपनी मां को कॉल किया था। लड़की ने कहा कि वह कहीं आई हुई है और जब मौका मिलेगा तो दोबारा कॉल करेगी।

    दिल्ली के होटल में रुकी थी छात्रा!

    दिल्ली के होटल में रुकी थी छात्रा!

    यूपी और दिल्ली पुलिस की टीम ने द्वारका के होटल गोल्डन पैलेस पर छापेमारी कर लड़के का आईडी कार्ड भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि लड़की एक लड़के के साथ दिल्ली में है। मां को कॉल करने से पहले वह द्वारका के गोल्डन पैलेस में भी रुकी थी। पुलिस ने लड़की और उसकी मां के बीच की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी बरामद कर ली है। लड़की ने जहां से फोन किया था, उसके पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास हैं।

    जल्द मामले के खुलासे की उम्मीद

    जल्द मामले के खुलासे की उम्मीद

    वीडियो के आधार पर माना जा रहा है कि लड़की अपनी मर्जी से किसी लड़के के साथ गई है, उसके साथ शाहजहांपुर में उसके कॉलेज में पढ़ चुका है। बहरहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद है।

    चार दिनों से गायब है छात्रा, चिन्मयानंद बोले- फंसाया जा रहा है

    चार दिनों से गायब है छात्रा, चिन्मयानंद बोले- फंसाया जा रहा है

    बता दें, भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा चार दिनों से गायब है। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ शाहजहांपुर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उधर, स्वामी चिन्मयानंद का कहना है कि उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। जिस तरह से बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को फंसाया गया, उसी तरह से उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+