यूपी: मूक बधिर महिला से दबंगों ने किया दुष्कर्म, बचाने आए पति को फांसी के फंदे पर लटकाया

Shahjahanpur News, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मूक बधिर महिला से घर में घुसकर दबंगों ने दुष्कर्म किया। पत्नी को बचाने के लिए आये पति को दबंगों ने फांसी के फंदे पर लटका दिया। जब इतने से भी दबंगों का मन नहीं भरा तो 9 साल की मासूम के साथ भी अश्लील हरकते की। वहीं, पुलिस की मानें तो पीड़िता के पति का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज गया है। मेडिकल रिपोर्ट और मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

physical attack woman in Shahjahanpur

जानकारी के अनुसार, मामला शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र का एक गांव का है। पीड़िता के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी पत्नी न तो बोल पाती है और न ही सुन पाती है। तहरीर में बताया कि गांव के दो दबगों युवक की गंदी नजर मेरी पत्नी पर कई दिनों से थी। कई बार उनकी शिकायत पुलिस में की लेकिन को कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि 5 अप्रैल को दो दबंग हमारे घर मे तंमचा दिखाकर घुस आए। उन्होंने मेरी पत्नी को कमरे ले जाकर उसके बाद तंमचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति ने बताया कि दबंगों ने उसे भी फांसी का फंदा लगाकर लटका दिया। साथ ही उसकी 9 साल की बेटी के साथ दबगों ने अश्लील हरकते की। बताया कि ग्रामीणों के आने के बाद दबंग युवक मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद जब पीड़ित परिवार पुलिस थाने गया तो वहां से पुलिसकर्मियों ने जांच की बात कहकर वापस भेज दिया। पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस वजह से दबगों के हौसले बुलंद हो गए। आरोप है कि अब दबंग पीड़िता परिवार को समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर गांव से पलायन की धमकी दी है। दूसरी तरफ इंस्पेक्टर दलबीर सिंह का कहना है कि पीड़िता के पति का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज गया है। मेडिकल रिपोर्ट और मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- शाहजहांपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+