बस-ट्रक की टक्कर में एक की मौत 13 घायल, 2 घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस को लगाना पड़ा धक्का

Shahjahanpur news शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में बस और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों मे तीन सेना के जवान और दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, हादसे के दो घंटे बाद सरकारी एंबुलेंस तो पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों को उस एंबुलेंस को धक्का लगाना पड़ गया।

बस चालक की दर्दनाक मौत

बस चालक की दर्दनाक मौत

हादसा थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के स्टेट हाईवे का है जहां शाहजहांपुर की अनुबंधित बस फर्रुखाबाद जा रही थी। फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की बस में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक नील कमल मिश्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बस में सवार तीन सेना के जवान और दो पुलिसकर्मियों समेत 13 लोग घायल हो गए।

दो घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

दो घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकारी एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। दो घंटे तक घायल मौके पर तड़पते रहे।

एंबुलेंस को लगाना पड़ा धक्का

एंबुलेंस को लगाना पड़ा धक्का

एंबुलेंस के पहुचने के बाद जब घायलों को लेकर एंबुलेंस चली तो एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों को एंबुलेंस मे धक्का लगाना पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस स्टार्ट हो सकी। ये देखकर सरकारी सेवाओं की पोल खुल गई। फिलहाल, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

क्या कहते हैं डॉक्टर

जिला अस्पताल के डॉक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि एक्सीडेंट में घायल होने वाले मरीजों को अस्पताल लाया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में एक की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+