सात साल के बच्चे के शरीर पर चाकू से किए कई वार, हत्यारों ने अंगुलियों के नाखून तक निकाले
Shahjahanpur News, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक सात साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर शव को नदी के किनारे फेंक दिया गया। सुबह जब ग्रामीण नदी के तरफ गए तो बच्चे का शव मिला। बच्चा मंगलवार सुबह से गायब था। परिजनों ने तंत्रमंत्र के चलते हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि बच्चे के शरीर पर धारदार हथियार से गोदने के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी अंगुलियों के नाखून तक निकाल लिए।

मंगलवार को घर से हुआ था गायब
जानकारी के अनुसार, मामला शाहजहांपुर जिले के थाना सेहरामऊ दक्षिणी के भरगवां गांव का है। यहां 7 वर्षीय मंयक पुत्र हरीओम बीते मंगलवार की सुबह गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बाद मंयक का कोई पता नहीं लग सका। बता दें कि बुधवार की सुबह बच्चे का शव नदी के पास पड़ा मिला। मंयक के पूरे शरीर पर चाके के गोदे जाने के निशान थे। साथ ही हाथों के नाखून तक निकाल लिए गए थे।

पिता ने कहा तंत्रमंत्र के चलते हुई हत्या
वहीं, घटना के बाद मंयक के पिता हरिओम का कहना है कि उसकी हत्या तंत्रमंत्र के चलते की गई है। उसके नाखून निकाले गए है। बच्चे के सिर में गढ्ढा किया गया है। आरोप है कि बच्चे को गांव के ही लोग उठाकर ले गए है। रात मे उसकी हत्या करके नदी किनारे फेंक दिया गया है। परिजनों की मांग है कि हत्यारे गांव में ही रहते है। जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ा जाए। वहीं, बच्चे की लाश को गोद में लिए मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

जल्दी ही आरोपियों को किया जायेगा गिरफ्तार
सूचना के बाद एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा, थाना एसओ तेजपाल सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और घटना की बारिकी से जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर बलदेव सिंह खनेड़ा का कहना है कि बच्चे की लाश मिली है। बच्चे के नाखून निकाले गए है। उसके शरीर पर चाकू के भी निशान मिले हैं। तंत्रमंत्र के चलते हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल फारेंसिंक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications