मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल ने कपड़े धोने वाले कर्मी को पीटा, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर कपड़े धोने वाले कर्मचारी ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। कर्मचारी ने कहा है कि मुझे प्रिंसिपल अभय कुमार ने कॉलेज में ही थप्पड़ों से पीटा। जबकि, मेरा कोई दोष नहीं था। फिर भी इस तरह गुस्सा मुझ पर उतार दिया। मैं न्याय चाहता हूं। मेरी गलती थी तो वो नौकरी से निकाल सकते थे, लेकिन पीटने का अधिकारी किसने दिया।'

medical college principal beaten worker in shahjahanpur

कर्मचारी से मारपीट के मामले पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री आशुतोष टण्डन का बयान भी आया है। टण्डन ने कहा है कि मामला हमारे संज्ञान में आया है। घटना की जांच कराई जाएगी। किसी अधिकारी को कर्मचारी को पीटने का अधिकार नही हैं।'

संवाददाता के अनुसार, पिटने वाले कर्मचारी की पहचान सादिक के रूप में हुई है। वह ठेके पर काम करता है और मेडिकल के कपड़े धोता है। आज सुबह कपड़े धोने से पहले वह चाये पीने चला गया था। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अभय कुमार आ गए और उन्होंने कर्मचारी के बारे में पूछा, लेकिन वह वहां नहीं मिला। कुछ इंतजार करने के बाद कर्मचारी सादिक आ गया तो प्रिंसिपल ने कॉलेज में ही उसको कई थप्पड़ जङ दिए। अपनी बेइज्जती होता देख वह कॉलेज में नहीं रुका। वह भरी भीङ के बीच रोने लगा। उसने आरोपी प्रिंसिपल पर कार्यवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+