यूपी: 24 घंटे से पत्नी की लाश के साथ कमरे बंद था पति, बाहर निकलने पर बताई ये बात

यूपी: 24 घंटे से पत्नी की लाश के साथ कमरे बंद था पति, बाहर निकलने पर बताई ये बात

शाहजहांपुर, 09 जनवरी: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सामने आई है। यहां 25 वर्षीय महिला नीरज देवी का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। हैरानी की बात यह है कि उसी कमरे में नीरज देवी का पति मुकेश भी पिछले 24 घंटे से बंद था। मुकेश ने दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर शव और मुकेश को बाहर से निकाला। फिलहाल पुलिस ने मुकेश को हिरास्त में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

 man was locked in room with wife body for 24 hours

ये मामला शाहजहांपुर जिले के गांव टकेली का है। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह रुद्रपुर के एक कारखाने में काम करता है, वहां उसके गांव के ही दो लोगों के अलावा पड़ोसी गांव गोला और रुद्रपुर के एक-एक युवक भी काम करते थे। वे चारों लोग शुक्रवार दोपहर उसके घर आए थे और उन्होंने ही नीरज देवी को गला दबाकर मार डाला है। उसने अपनी जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया था और शुक्रवार दोपहर से ही कमरे में बंद था।

पुलिस ने नीरज देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता अमर सिंह ने मुकेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि मुकेश पिछले 24 घंटे से अपनी पत्नी के शव के साथ कमरे में बंद था। जब गांव वालों ने दोनों को नहीं देखा तो मुकेश के घर पर जाकर काफी आवाज़ भी दी। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई तो दरवाजे को तोड़कर शव को निकाला औऱ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+