बाइक ठीक कराने गया था पति, वापस लौटा तो पत्नी की हालत देख रह गया सन्न

Shahjahanpur news, शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। महिला का पति बाइक ठीक करवाकर घर पहुंचा तो नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

man shocked to see wife hanging from fan in shahjahanpur

बाइक सही कराने गया था पति

मामला थाना चौक कोतवाली के साउथ सिटी का है। हरदोई के रहने वाले अंकित अपनी पत्नी क्षमा शर्मा के साथ साउथ सिटी मे अपने भाई के घर रहते थे। यहां से अंकित की पत्नी नर्सिंग कोर्स कर रही थी। अंकित की बाइक खराब थी। वह जब बाइक सही कराने के लिए सुबह घर से निकला तो पत्नी घर का काम कर रही थी। दोनों ही काफी खुश रहते थे, लेकिन जब पति बाइक ठीक कराकर घर वापस लौटा तो पत्नी कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर झूल रही थी। पत्नी की मौत हो चुकी थी।

man shocked to see wife hanging from fan in shahjahanpur

दो साल पहले हुई थी दोनों की शादी

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में लिया है।पड़ोसियों के मानें तो अंकित की शादी दो साल पहले हुई थी। अंकित की पत्नी काफी खुशमिजाज थी। मोहल्ले में सभी से बातचीत करती थी।

man shocked to see wife hanging from fan in shahjahanpur

क्या कहती है पुलिस

इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी का कहना है कि महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पति से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+