पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था पति, लोहे के तार से गला घोंटकर दी ऐसी दर्दनाक मौत
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में तीन दिन पहले महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि पत्नी का गांव के रहने वाले युवक से अवैध संबंध थे। कई बार आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी को देखा था। कई बार पत्नी को समझाया भी, लेकिन वह नहीं मानी। बदनामी को लेकर ही पत्नी की लोहे के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को नदी मे फेंक दिया था।

नदी में मिला था महिला का शव
घटना थाना जलालाबाद तिकोला गांव की है। यहां के रहने वाले मनोज अपनी पत्नी सीता और तीन बेटों के साथ रहते है। तीन दिन पहले सीता का शव बहगुल नदी में मिला था। उसके गले पर तार के निशान मिले थे, लेकिन मृतक पत्नी की ओर से थाने पर कोई लिखित शिकायत नहीं की गई थी। महिला के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए।

जांच में पता चली अवैध संबंध की बात

पति को भेजा गया जेल
इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले महिला की लाश मिली थी। जांच में अवैध संबंध की बात सामने आयी थी, जिसमें हत्यारा उसका पति निकला था। हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications